STUDENT HELPLINE : 09931083325

कंप्यूटर से फायदे:-(Advantages of Computer)-


आज के समय में कंप्यूटर से निम्नलिखित फायदे है|

तेज-गति (High Speed):-

  • Computer एक तेज गति से कार्य करने वाला मशीन है|
  • यह बड़े पैमाने में गणनाएं (Calculation) करने में सक्षम है|
  • Computer के कार्य करने की गति माइक्रोसेकंड (सेकंड का दस लाखवां भाग) नैनोसेकंड (माइक्रो सेकंड का हजारवां भाग) और पिकोसेकंड (माइक्रो सेकंड का दस लाखवां भाग) होती है|
  • Computer वैसे गणनाऔं (Calculation) को कुछ सेकंड में पूरा कर देता है, जिसे हम पूरा करने में महीनों लगा देते है|

शुद्धता (Accuracy):-

  • Computer किसी भी कार्य को तेजी के साथ हमेशा शुद्ध रूप में पूरा करता है|
  • यह हमेशा शत-प्रतिशत शुद्ध (100% accurate) परिणाम देता है|

भंडारण क्षमता (Storage Capability):-

  • Computer में आकड़ों का भंडारण (Data Storage) का एक महत्वपूर्ण विशेषता है|
  • यह अपने मेमोरी में बड़े रूप में Data को जमा (Store) करने में सक्षम है |
  • Computer अपने स्मृती (Memory) मे चित्र (Image), चल-चित्र (Video), टेक्स्ट (Text), आवाज (Sound) आदि को store रख सकता है |

कर्मठता (Diligence)-

  • Computer अपने कार्यों को पूरे लगन के साथ पूरा करता है , इसे हमारे जैसा नीरसता (Monotony), थकावट (Tiredness) महसूस नहीं करता |
  • यह बिना थके, बिना उबे, बिना गलती के लगातार कार्य कर सकता है |
  • यह एक गति और शुद्धता के साथ एक ही कार्य की बार –बार कर सकता है |

प्रतिभाशाली (Versatility)-

  • Computer एक बहुत ही चपल बुद्धि का मशीन है |
  • यह कार्यों को स्तिथि के अनुरूप पूरा करता है |
  • Computer के मदद से आप, अपने क्षेत्रों से जुड़े कार्यों को पूरा कर सकते है |
  • Computer एक ही समय में आप के लिए जटिल-से–जटिल गणनाओ को पूरा करता है, साथ ही आपको आपका मन-पसंद गाना भी सुनाता है |

भरोसेमंद होना (Reliable):-

  • Computer एक भरोसेमंद मशीन है|
  • आधुनिक तकनीक पर बने , Computer के पार्ट्स (Parts) लम्बें समय तक कार्य करते है |
  • आज के Computer को इस प्रकार डिजाईन (Design) किया जाता है, जिसे रख रखाव में कोई दिक्कत न हो|

स्वचालित (Automation):-

  • Automation का तात्पर्य, कंप्यूटर को दिए गए किसी खास कार्य को स्वतः (Automatically) पूरा करने से है |
  • पेपर वर्क में कमी होना (Reduction in Paper Work):-
  • आज के समय में कंप्यूटर के प्रयोग में आने से Paper Work में कमी आई है, जो हमारे और हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद है |

कीमत में कम होना (Reduction in cost):-

  • आज के समय के computer एक आम आदमी के बजट के उपलब्ध है |

Please Follow and Like us: